राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर गोविंद देवगिरी का बड़ा बयान...चंपत राय को लेकर ये क्या कह दिया?
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने चंपत राय को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चंपत राय किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं, हालांकि व्यवस्था में असावधानी और निगरानी की कमी जरूर रही.
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी का बड़ा बयान सामने आया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या गलत कार्य में शामिल नहीं हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुछ मामलों में असावधानी और कार्यप्रणाली से जुड़ी कमियां जरूर रही हैं, जिसके कारण विवाद खड़ा हुआ.
