Saharanpur News: मामूली कहासुनी के बाद चली गोलियां, सहारनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को दो गोलियां लगीं, हायर सेंटर रेफर
Saharanpur Crime News: मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गई. सहारनपुर के रायपुर गांव में युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव रायपुर में आज मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. फायरिंग की घटना में कुतुबपुर निवासी आशु गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे दो गोलियां लगने के कारण पहले सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आशु अपने गांव कुतुबपुर से बाइक पर सवार होकर रायपुर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में आशु को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
