लेटेस्ट न्यूज़

बेटे को Vlogging सिखाने लगे खेसारी लाल यादव, 11 साल के ऋषभ के फॉलोवर्स देख चौंक जाएंगे

Khesari with his Son: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के 11 वर्षीय बेटे ऋषभ ने यूट्यूब पर 10 लाख सब्सक्राइबर्स का मुकाम हासिल कर लिया है. वायरल वीडियो में खेसारी बेटे को ब्लॉगिंग के टिप्स देते और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देते नजर आए.

ADVERTISEMENT

Khesari with his Son
Khesari with his Son
social share
Google CTA

Khesari with his Son: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इन दिनों उनसे ज्यादा चर्चा उनके 11 साल के बेटे ऋषभ की हो रही है. बीते दिनों अपनी पहली कमाई से पिता को चमचमाती बुलेट बाइक गिफ्ट कर चर्चा में आए ऋषभ ने अब सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. ऋषभ के यूट्यूब चैनल ऋषभ ब्लॉग 27 पर 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर खेसारी लाल यादव और उनके बेटे का एक बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें सुपरस्टार पिता अपने नन्हे स्टार बेटे को बधाई देने के साथ-साथ कैमरे के सामने ब्लॉगिंग करने के गुर सिखाते नजर आ रहे हैं.