लेटेस्ट न्यूज़

टनकपुर-पीलीभीत का शाहजहांपुर तक विस्तार, 2 नई ट्रेनों को भी हरी झंडी; यूपी समेत 5 राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा

भारतीय रेलवे ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीन नई और विस्तारित ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है. इनमें टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस, नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का शाहजहांपुर तक विस्तार शामिल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Train News: भारतीय रेलवे ने देश के पांच बड़े राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पहल की है. सोमवार को टनकपुर, नांदेड़ और पीलीभीत स्टेशनों से तीन ट्रेनों के संचालन और विस्तार को हरी झंडी दिखाई गई.