Exclusive: SIT को दिए जवाब में चंपत राय ने अनिल मिश्रा को बताया 'विलेन', चंदा चोरी विवाद में नया मोड़ आया सामने
Champat Rai Exclusive Reply to SIT: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में चंपत राय के SIT को दिए लिखित बयान से नया मोड़ आया है. उन्होंने डॉ. अनिल मिश्रा और SBI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. जानिए बैंक, गणना प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर लगाए गए गंभीर आरोप.
ADVERTISEMENT

Champat Rai and Anil Mishra
Champat Rai Exclusive Reply to SIT: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक का सबसे बड़ा और विस्फोटक मोड़ सामने आ गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने विशेष जांच टीम यानी SIT के सामने जो लिखित बयान दर्ज कराया है उसने अयोध्या से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है. चंपत राय ने ट्रस्ट के ही पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कार्यशैली पर सीधे उंगली उठाई है. SIT को सौंपे गए पत्र में चंपत राय ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनकी जानकारी के बिना, उनकी पीठ पीछे बैंक के साथ दानपात्र की गणना को लेकर एक नया दिशा-निर्देश तय कर लिया गया जिस पर उनके हस्ताक्षर तक नहीं थे.
