लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई और लखनऊ के लिए सीधी उड़ानें शुरू, क्या दिल्ली से सस्ता है टिकट?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो ने मुंबई और लखनऊ के लिए सीधी उड़ानों की घोषणा कर दी है. नई फ्लाइट सेवाओं से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी. एयरलाइन ने बुकिंग शुरू कर दी है और शुरुआती किराया भी किफायती रहने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida Airport Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए अब आर्थिक राजधानी मुंबई और नवाबों के शहर लखनऊ जाना बेहद आसान होने जा रहा है. विमानन कंपनी इंडिगो ने इस जुलाई से नोएडा से मुंबई और नोएडा से लखनऊ के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.