UPTak Baithak Logo

क्या बसपा से हाथ मिलाना चाहती है कांग्रेस? बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया और राजेंद्र पाल गौतम मायावती से मिलने गए फिर ये हुआ

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में सियासी हलचल. कांग्रेस के दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम और सांसद तनुज पुनिया ने मायावती से मांगा मिलने का वक्त. अजय राय ने किया किनारा.

ADVERTISEMENT

Photo: BSP Supremo Mayawati and Congress MP Tanuj Punia
Photo: BSP Supremo Mayawati and Congress MP Tanuj Punia
social share
Google CTA

UP Election News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. एक तरफ जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे से मिशन यूपी को धार देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. कांग्रेस के दो बड़े दलित नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती से मिलने का वक्त मांगा, जिसके बाद राज्य के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है.