लेटेस्ट न्यूज़

फोन पर ट्विशा से बात करते समय उसकी मां ने किसकी सुनी थी आखिरी आवाज? आखिर क्या है मौत का पूरा सच

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया CCTV फुटेज सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है. छत पर जाने से पहले ट्विशा सामान्य दिखीं, जबकि परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है. अब SIT हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Twisha Sharma Case
Twisha Sharma Case
social share
google news

Twisha Sharma Case: नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा मौत मामला हर बीतते दिन के साथ और गहराता जा रहा है. एक पढ़ी-लिखी और हंसती-खेलती लड़की अचानक मौत के आगोश में कैसे समा गई? इस सवाल का जवाब ढूंढ रही पुलिस के हाथ अब एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसने पूरी थ्योरी को ही पलट कर रख दिया है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा शर्मा बेहद सामान्य स्थिति में हाथ में हेडफोन लिए बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की तरफ जाती हुई दिख रही हैं. उनके चेहरे या चालृढाल से किसी को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद ट्विशा की मौत हो जाएगी.