Raebareli Rahul Gandhi Speech: रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला मोदी हजारों करोड़ के जहाज में उड़ते हैं, जनता से कहते हैं सोना मत खरीदो
Rahul Gandhi Attack On Modi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन मोदी सरकार पर तमाम आरोप लगाते दिखे. उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं, यह सच्चाई है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi News
Raebareli Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बिल्कुल अलग और आक्रामक अंदाज में नजर आए. राही ब्लॉक के लोधवारी में महाबली वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद, उन्होंने 'बहुजन स्वाभिमान जन सभा' में केंद्र सरकार पर तीखे तीरों की बौछार कर दी. राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए देश में एक बड़े 'आर्थिक तूफान' की भविष्यवाणी कर दी है.