Ballia Drug Market Protest: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बलिया में केमिस्टों का बड़ा विरोध, दुकानें बंद कर पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
Drug Store Strike Ballia: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बलिया में केमिस्ट और ड्रगिस्ट ने अपनी दुकानें बंद रखीं. व्यापारियों ने ई-फार्मेसी पर बिना सत्यापित पर्चे दवा बेचने और भारी डिस्काउंट देकर बाजार बिगाड़ने का आरोप लगाया. आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर नियम वापस लेने की मांग की गई.
ADVERTISEMENT

Ballia Chemists Protest
Drug Store Strike Ballia: बलिया में ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्ट व ड्रगिस्ट ने आज अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं. संगठनों के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में व्यापारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा. दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि बिना पुख्ता जांच, बिना सत्यापित पर्चे और भारी छूट के साथ ऑनलाइन दवाओं की बिक्री जनस्वास्थ्य और उनके रोजगार के लिए खतरा है.