गोण्डा कोऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़ा केस, 21 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाले में सहायक शाखा प्रबंधक लखनऊ से गिरफ्तार
Gonda News: गोण्डा में ₹21 करोड़ बैंक घोटाले मामले में फरार सहायक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार गौतम को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल ऑडिट में 205 खातों से फर्जी लेनदेन और करोड़ों के गबन का खुलासा हुआ था. मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda bank scam: गोण्डा में उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के करीब ₹21 करोड़ के गबन और जालसाजी मामले में पुलिस ने वांछित सहायक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार गौतम को लखनऊ से गिरफ्तार किया. स्पेशल ऑडिट में 205 खातों और 5 आंतरिक खातों से अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ था. इस मामले में पहले भी तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं.