UP Kiska: 2027 विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीतेंगे नंद गोपाल नंदी? जानिए प्रयागराज की इस VIP सीट का पूरा सियासी गुणा-गणित
Allahabad South Assembly Election 2027: नंद गोपाल नंदी की प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट पर 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी विकास के दम पर मैदान में है, जबकि सपा एंटी-इंकंबेंसी और जातीय समीकरणों के सहारे नंदी के किले को चुनौती देने की तैयारी में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Nand Gopal Nandi
Allahabad South Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ नेता ऐसे होते हैं जिनके लिए पार्टियां सिर्फ एक सिंबल होती हैं उनका असली सिक्का चलता है उनके अपने रसूख और चुनावी मैनेजमेंट पर. ऐसे ही एक कद्दावर नेता हैं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी. प्रयागराज की शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से दो बार के विधायक नंदी के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि उन्हें चुनाव जीतने का 'ककहरा' मालूम है. इसके लिए फिर चाहे साम-दाम-दंड-भेद कुछ भी अपनाना पड़े. बसपा से कांग्रेस और फिर बीजेपी का दामन थामने वाले नंदी का दबदबा आज भी कायम है. लेकिन क्या साल 2027 के विधानसभा चुनाव में नंदी अपना यह किला बचा पाएंगे? आज बात इसी हॉट सीट की जहां बीजेपी के विकास दावों और सपा की घेराबंदी के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है.