Opinion: गोमाता की चिंता कम, राजनीति ज्यादा? गविष्ठि यात्रा में 17 दिन में 80 विधानसभा घूमे अविमुक्तेश्वरानंद पर एक भी गोआश्रय स्थल नहीं पहुंचे
Opinion: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा 17वें दिन अंबेडकरनगर पहुंची. मंचों से सीएम योगी पर सीधे सियासी हमलों और गौशालाओं से दूरी ने खड़े किए बड़े सवाल.
ADVERTISEMENT

UP News
Opinion: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा मंगलवार को अपने 17वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा अब तक पूर्वांचल के 80 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है और मंगलवार को वह अम्बेडकरनगर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करने पहुंचे. उनकी यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके वास्तविक उद्देश्य को लेकर सवाल और तीखे होते जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर यह यात्रा गोसेवा के लिए है या कोई नया राजनीतिक नरेटिव गढ़ा जा रहा है?