लेटेस्ट न्यूज़

निरहुआ के साथ बिना मेकअप के दिखीं आम्रपाली, सोशल मीडिया पर फिर शुरू हो गई दोनों की केमिस्ट्री की चर्चा

Nirahua and Amrapali spotted together: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली को मुंबई में साथ स्पॉट किए जाने के बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं. इस बीच निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और पुराने बयान को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Amrapali and Nirahua
Amrapali and Nirahua
social share
google news

Nirahua and Amrapali spotted together: भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और उनकी ऑनस्क्रीन हिरोइन आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजमी है. हाल ही में इस सुपरहिट जोड़ी को देर रात मुंबई की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किया गया. पैपराजी के कैमरों को देखते ही दोनों ने ऐसे पोज दिए कि इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इस बीच निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी को लेकर दिया गया एक पुराना बयान भी दोबारा चर्चा में आ गया है.