लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा के दीपिका नागर डेथ केस ने लिया नया मोड़, चश्मदीद के बयान से सामने आया चौंकाने वाला सच

ADVERTISEMENT

Deepika Nagar case: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में चश्मदीद का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है. पड़ोसी के मुताबिक घटना के वक्त दीपिका जमीन पर पड़ी थीं और पति ऋतिक मौके पर पहुंचकर चिल्ला रहा था.

social share
google news

Deepika Nagar case: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस केस में एक चश्मदीद का बयान सामने आया है, जिसने पूरी घटना को एक नए एंगल से पेश किया है. पड़ोसी गुलजार चौधरी ने कैमरे पर दावा किया कि घटना की रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद वह बाहर निकले और उन्होंने दीपिका को जमीन पर पड़ा हुआ देखा. इस घटना के बाद दीपिका के पति ऋतिक और परिवार के अन्य लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.