लेटेस्ट न्यूज़

रत्ना सिंह की मौत पर सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, कई लोग हुए गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Ratna Singh case: गोरखपुर की रत्ना सिंह की लखनऊ में हुई संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है. परिवार ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. लखनऊ के गोमती नगर स्थित फ्लैट में हुई इस घटना के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है.

social share
google news

Ratna Singh case: गोरखपुर की रहने वाली रत्ना सिंह की मौत का मामला अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस केस को लेकर गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग तेज हो गई है. लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित फ्लैट में हुई इस घटना के बाद पूरा मामला गंभीर रूप ले चुका है. परिवार का आरोप है कि रत्ना को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह बेहद परेशान थी. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.