लेटेस्ट न्यूज़

RaeBareli Crime: रेलवे स्टेशन से चलता था बच्चा चोर गिरोह का खेल! निसंतान दंपतियों को बेचते थे बच्चे, रायबरेली में 9 गिरफ्तार

Raebareli Crime News: रायबरेली में पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर बच्चों का अपहरण करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चों की अवैध बिक्री करता था और स्टेशन से ही डिलीवरी करता था। त्रिवेणी एक्सप्रेस में 9 माह के शिशु के अपहरण के मामले की जांच में सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया.

ADVERTISEMENT

RaeBareli News
RaeBareli News
social share
google news

Raebareli news: जनपद की स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सफर करने वाली अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने गिरोह के चार महिला व पांच पुरुष सदस्यों सहित कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से विगत दिनों चोरी किया गया नौ माह का मासूम सकुशल बरामद कर लिया गया है. वारदात में प्रयुक्त एक हुंडई वेन्यू कार भी जब्त की गई है.