लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: बरेली में बिजली कनेक्शन कटवाना बना मुसीबत, विभाग के चक्कर लगा रहे पिता की मौत, अब बेटा लगा रहा चक्कर

Bareilly News: बरेली में बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए एक परिवार महीनों से विभाग के चक्कर काट रहा है. आवेदन करने वाले बुजुर्ग की मौत हो चुकी है. लेकिन बिजली विभाग अब तक कनेक्शन बंद नहीं कर सका.अब बेटा अधिकारियों की लापरवाही से परेशान है.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: बरेली में एक परिवार पिछले कई महीनों से पुराने मकान का बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से कटवाने (पीडी) के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा है. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद कनेक्शन बंद नहीं हुआ. आवेदन करने वाले बुजुर्ग की इस दौरान मृत्यु हो गई और अब उनका बेटा भी विभागीय टालमटोल से परेशान है.