Saharanpur Toll Plaza Clash: सहारनपुर टोल प्लाजा बना रणक्षेत्र! मारपीट और हंगामे के बाद 10 लोग गिरफ्तार
Saharanpur News: सहारनपुर के सैय्यद माजरा टोल प्लाजा पर मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना फतेहपुर पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर के थाना फतेहपुर पुलिस ने टोल प्लाजा पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की.