सपा की तेज-तर्रार सांसद इकरा हसन की पूरी कहानी, जिनके सामने पुलिस वालों की भी एक न चली!
ADVERTISEMENT
Iqra Hasan Story: इकरा हसन समाजवादी पार्टी की तेज तर्रार सांसद हैं जिन्होंने पुलिस से भिड़कर अपने समर्थकों के लिए जोरदार धरना दिया. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं.
Iqra Hasan Story: 'हर आदमी को कमजोर समझ रखा है आपने? क्या करोगे, गोली चला दोगे? ये गंदा पानी पीकर पीड़ित कहां जाएंगे? धकिया के मुझे ले जा रही थी... मैं अंधी हूं क्या?' ये तीखे और कड़े तेवर किसी फिल्मी सीन के नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी की बेहद शालीन मानी जाने वाली युवा सांसद इकरा हसन के हैं. अखिलेश यादव की इस 'तेजतर्रार' महिला सांसद ने थाने के बाहर धरना देकर पुलिस महकमे के पसीने छुड़ा दिए. संसद में अपनी पार्टी की तरफ से दहाड़ने वाली इकरा हसन पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लोग उन्हें समाजवादी पार्टी की 'सिंघम सांसद' और 'आयरन लेडी' कहकर बुला रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या माजरा था जिसके आगे खाकी को घुटने टेकने पड़े.