क्या 2027 में फिर से लौटेंगे CM योगी? एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने यूपी को लेकर की पहली बड़ी भविष्यवाणी
Pradeep Gupta on CM CM Yogi: एक्सिस माय इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फिलहाल यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन वहां समीकरण तेजी से बदलते हैं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi (Photo by Yasir Iqbal)
Pradeep Gupta on CM CM Yogi: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ महिनों का समय बाकि है. इस बीच, देश की प्रतिष्ठित चुनावी सर्वे एजेंसी 'एक्सिस माय इंडिया' के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की सियासत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा दावा किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने फिलहाल राज्य में 'कोई बड़ी समस्या' दिखाई नहीं दे रही है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से बदल सकते हैं.