Ballia Boatmen Protest: 2025 की बाढ़ में जान जोखिम में डाल बचाई थी जिंदगी, अब मानदेय के लिए भटक रहे नाविकों ने डीएम को सौंपा पत्र
Boatmen Protest Ballia: बलिया में 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों को सुरक्षित बचाने वाले नाविक अब अपने मानदेय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. नाविकों ने डीएम को पत्र सौंपकर बकाया भुगतान, हाजिरी सूची उपलब्ध कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.
ADVERTISEMENT

Boatmen Protest Ballia
Boatmen Protest Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साल 2025 के भीषण बाढ़ आपदा के दौरान अपनी जान जोखी में डालकर ग्रामीणों की जिंदगी और संपत्ति की रक्षा करने वाले नाविक आज अपने हक के मानदेय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है. परेशान होकर पीड़ित नाभिकों ने अब जिला अधिकारी बलिया को शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है.