लेटेस्ट न्यूज़

कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखा भोजपुरी इंडस्ट्री का जलवा, आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का पोस्टर हुआ लॉन्च

कांस फिल्म फेस्टिवल के भारत पवेलियन में भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ. आम्रपाली दुबे स्टारर इस फिल्म ने ग्लोबल मंच पर भोजपुरी सिनेमा का परचम लहराया, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

ADVERTISEMENT

Amrapali Dubey
Amrapali Dubey
social share
google news

Bhojpuri global recognition: फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर इंडियन सिनेमा और क्षेत्रीय भाषा का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है. इस बार ग्लोबल स्टेज पर भोजपुरी सिनेमा ने अपना परचम लहराया है. कांस फिल्म फेस्टिवल के 'भारत पवेलियन' में भोजपुरी फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया. इस फिल्म की लीड रोल में भोजपुरी की क्वीन और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म के स्टार्स, मेकर्स और सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं जिससे पूरे कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई.