लेटेस्ट न्यूज़

दीपिका नागर मौत मामले में नया मोड़! पड़ोसी गुलजार ने बता दिया कैसा था दीपिका और ऋतिक का रिश्ता?

ADVERTISEMENT

दीपिका नागर की मौत का मामला ग्रेटर नोएडा में चर्चा में है. परिवार ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पति और ससुर गिरफ्तार हैं. मामला उलझता जा रहा है.

social share
google news

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. हर तरफ बस इसी बात की चर्चा है कि आखिर हंसती-खेलती और जिंदादिल दीपिका के साथ ऐसा क्या हुआ कि शादी के महज 14 महीनों के भीतर ही उसकी जिंदगी का इतना दर्दनाक अंत हो गया. इस मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में दीपिका के पति ऋतिक और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस बीच, एक पड़ोसी के चौंकाने वाले खुलासे ने इस पूरे केस को एक बिल्कुल अलग और नया एंगल दे दिया है. पड़ोसी का दावा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ बल्कि पढ़ी-लिखी बहू के लिए ससुर बकायदा एक नया स्कूल बनवा रहे थे. इस दावे के बाद मौत के पीछे छिपे रिश्तों की गुत्थी और भी ज्यादा उलझ गई है.