लेटेस्ट न्यूज़

UP Tak Exclusive: 'CBI को भगवान ने मेरे बच्चे की जान बचाने के लिए भेजा'- बेकसूर राज सिंह की मां हुईं भावुक!

UP Tak Exclusive: शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में छूटे राज सिंह की मां ने यूपी Tak से कहा- सीबीआई टीम को भगवान ने मेरे बच्चे की जान बचाने के लिए भेजा था, नहीं तो मैं मर जाती.

ADVERTISEMENT

Photo: Raj Singh
Photo: Raj Singh
social share
Google CTA

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए (PA) चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में गलत पहचान के कारण सलाखों के पीछे पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिये महासभा के प्रदेश महासचिव राज सिंह अब अपने घर लौट आए हैं. राज सिंह के बेगुनाह साबित होने और सुरक्षित घर वापसी पर उनकी मां ने यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने संस्कारों पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया और भगवान श्री राम का आभार प्रकट किया.