यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, मई की सैलरी के साथ मिलेगा 2 प्रतिशत बढ़ा हुआ DA
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने DA बढ़ाकर कर्मचारियों को दी बड़ी राहत. जनवरी 2026 से लागू इस फैसले के तहत अब कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को 60% महंगाई भत्ता मिलेगा. मई वेतन के साथ बढ़ा भुगतान होगा, जबकि बकाया राशि अलग माध्यमों से दी जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP DA Hike
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत अतिरिक्त डीए का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. सरकार ने नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी.