लेटेस्ट न्यूज़

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ केस में गलती से पकड़े गए राज सिंह की मां का इमोशनल वीडियो

ADVERTISEMENT

राज सिंह के झूठे आरोपों और पुलिस कस्टडी में दबाव की कहानी. सीबीआई ने निष्पक्ष जांच कर उनकी बेगुनाही साबित की. उनकी माँ ने संघर्षों के बीच भी विश्वास रखा.

social share
google news

पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में 'रॉन्ग आइडेंटिटी' के चलते 12 दिनों तक खाकी के खौफ और कस्टडी के नर्क को झेलने के बाद बलिया का निर्दोष युवक राज सिंह आखिरकार बाइज्जत बरी होकर अपने घर लौट आया है. बेगुनाह बेटे को सही-सलामत वापस पाकर मां फफक-फफक कर रो पड़ी और बेटे के सिर पर हाथ फेरते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का कोटि-कोटि धन्यवाद किया. यूपी Tak से खास बातचीत में जहां राज सिंह ने कस्टडी के दौरान पुलिस द्वारा एनकाउंटर की धमकी दिए जाने के खौफनाक दावों से पर्दा उठाया, वहीं उसकी मां ने उनके दूध और परवरिश पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब दिया है.