लेटेस्ट न्यूज़

'कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अब्बास अंसारी?' सपा दफ्तर पहुंचे मऊ विधायक के बयान से यूपी की सियासत में खलबली!

ADVERTISEMENT

कॉकरोच जनता पार्टी ने पूर्वांचल में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है. मऊ के विधायक अब्बास अंसारी ने कहा है कि वे इस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के पांच बड़े वादे और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता चर्चा में हैं.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की सियासत में आए दिन नए रंग देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने सबको चौंका दिया है. हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिलने के बाद अपने इलाके में टहल रहे अब्बास अंसारी बीते दिनों अचानक समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए.जब उनसे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या वे इस बार 'साइकिल' के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने हंसते हुए कह दिया 'आजकल तो कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी चर्चा चल रही है. अगर उसका कोई सिंबल मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लिया जाएगा यार.' सोशल मीडिया की इस वर्चुअल पार्टी का नाम अब यूपी के एक सिटिंग विधायक की जुबान पर आने के बाद सूबे का सियासी तापमान बढ़ गया है'