लेटेस्ट न्यूज़

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ेंगे अब्बास अंसारी, सवाल सुनते ही उन्होंने दे दिया ये जवाब

ADVERTISEMENT

Abbas Ansari Elections 2027: मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही और विकास कार्यों पर जोर दिया.।

social share
google news

UP Elections 2027: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से बिना शर्त जमानत मिलने के बाद वे लंबे समय बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छंद रूप से घूम रहे हैं. कड़े अदालती प्रतिबंधों के हटने के बाद पिछले कई दिनों से अब्बास मऊ की जनता के बीच हैं. इसी कड़ी में वे परदहा ब्लॉक के इटौरा गांव में अपनी विधायक निधि से बनी एक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे जहां उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. यूपी Tak' से एक्सक्लूसिव बातचीत में अब्बास अंसारी ने भावुक होते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में खून की एक भी बूंद और सांसें बाकी हैं, वे अपनी आवाम के मान-सम्मान की हिफाजत करेंगे. वहीं 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी और सोशल मीडिया पर चर्चित 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर भी खुलकर बात की.