वाराणसी में महिला को गिराकर मारने वाले दरोगा का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, अब हुआ तगड़ा एक्शन
ADVERTISEMENT
बनारस में एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को महिला को पीटते दिखाया गया. आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित किया गया। विभागीय जांच जारी है.
वायरल खबरों के हमारे खास शो 'आज क्या है वायरल?' में आज बात बनारस के उस वायरल वीडियो की जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है और खाकी को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है. इंटरनेट पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला के साथ सरेआम बर्बर व्यवहार और मारपीट करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी से तीखे सवाल पूछ रहे हैं.हालांकि वाराणसी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी दरोगा जी को 'फाटक' से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है.