लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का कांग्रेस को बड़ा संदेश, 403 सीटों का जिक्र कर दिया ये संकेत

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सीट शेयरिंग और गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav
SP Chief Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सीट शेयरिंग और गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि 'बात सीट की नहीं, जीत की है' और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी तरह तैयार है. अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत कर लिया है. उन्होंने साफ कहा कि जो भी दल गठबंधन में साथ आएगा, उसे सपा के मजबूत बूथ स्तर के संगठन का फायदा मिलेगा.