लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Murder Case: रायबरेली कोर्ट का बड़ा फैसला, खेत में गाय जाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो भाइयों को आजीवन कारावास...

Raebareli Crime Case: रायबरेली में खेत में गाय जाने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था. छह साल पुराने इस सनसनीखेज हत्याकांड में विशेष एससी-एसटी अदालत ने दो भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों पर भारी जुर्माना लगाकर समाज को सख्त संदेश भी दिया है.

ADVERTISEMENT

Raebareli Murder Case
Raebareli Murder Case
social share
google news

Raebareli Crime Case: रायबरेली जिले में एक अदद मवेशी का खेत में चले जाना किसी की जान की कीमत से बड़ा कैसे हो सकता है? लेकिन नफरत और गुस्से के उन्माद में अंधी हो चुकी दो जिंदगियों ने ऐसा ही किया. रायबरेली की विशेष एससी-एसटी अदालत ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और जातिसूचक अपमान के सनसनीखेज मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने दोनों मुख्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए आखिरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे (आजीवन कारावास) रहने की सजा सुनाई है.