लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर डीएम अनुपम शुक्ला ने भूमाफियाओं को दी डायरेक्ट चेतावनी, नहीं मानी ये बात तो हो जाएगा बड़ा एक्शन

Ghazipur news DM Anupam Shukla: गाजीपुर में कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीएम अनुपम शुक्ला ने भूमाफियाओं, अतिक्रमणकारियों और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर NSA तक लगाया जाएगा. प्रशासन ने जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur DM Anupam Shukla (file photo)
Ghazipur DM Anupam Shukla (file photo)
social share
google news

Ghazipur news Dm Anupam Shukla: उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन तो अब आम बात हो चुकी है. लेकिन गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 'सिंघम स्टाइल' में भूमाफियाओं, अतिक्रमणकारियों और सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों को बेहद कड़ी चेतावनी दी है. जिले में कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के बीच डीएम ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने भी सरकारी काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है.