लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में नर्स अंजली की बेरहमी से हत्या कर इमरजेंसी के बाहर छोड़ कर भाग गई साजिदा, फिर सामने आई धर्म परिवर्तन से जुड़ी ये बात

Meerut Nurse Murder: मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में नर्स अंजली शर्मा की हत्या से सनसनी फैल गई है. आरोप है कि एक महिला ने उन्हें ई-रिक्शा से इमरजेंसी के बाहर छोड़ दिया और फरार हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Meerut Nurse Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. यहां के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को मेडिकल इमरजेंसी के बाहर छोड़कर आरोपी महिला फरार हो गई. यही नहीं, शुरुआत में इस पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं.