Raebareli Census Update: रायबरेली में घर-घर खटकेगा 'जनगणना' का दरवाजा, DM ने कहा- घर के बाहर लिखे नंबर को मिटाया तो खैर नहीं...
Raebareli Census 2027 Update: रायबरेली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला प्रशासन जल्द ही घर-घर सर्वे और नंबरिंग अभियान शुरू करेगा. डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने चेतावनी दी है कि घरों पर लिखे सरकारी नंबर मिटाना कानूनी अपराध माना जाएगा. प्रशासन ने लोगों से सर्वे टीमों का सहयोग करने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

Dm Raebareli ( file photo)
Raebareli Census 2027: अगर आप रायबरेली में रहते हैं और अपने घर के बाहर लिखे सरकारी नंबरों को 'दीवार खराब होने' के डर से मिटाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! ऐसा करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है. जिला प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाने जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी डंडा भी चल सकता है.