'कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ लेंगे...' यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही MLA अब्बास अंसारी के इस बयान से मची हलचल!
Abbas Ansari News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है.
ADVERTISEMENT

ABBAS ANSARI NEWS
Abbas Ansari News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. हाल ही में अब्बास अंसारी से विधानसभा चुनाव को लेकर ये सवाल पूछा गया कि क्या वो सपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे? इसपर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'आजकल कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी चर्चा है,अगर उसे चुनाव चिन्ह मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लेंगे. उनके इस बयान के बाद पूर्वांचल की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.