Bhojpuri Bawaal शो में दिखेगी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली के बीच की रियल लाइफ केमिस्ट्री, खूब मचेगा धमाल
Bhojpuri Entertainment News: भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे अब रियल लाइफ में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. ‘Bhojpuri Bawaal’ शो में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और खेसारी जैसे स्टार्स अपनी असली जिंदगी, ग्लैमर, विवाद और पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों से फैंस के बीच धमाल मचाते नजर आएंगे.
ADVERTISEMENT

Bhojpuri Entertainment News
Bhojpuri Entertainment News: भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर चमकने वाले सुपरस्टार्स की असल जिंदगी कैसी होती है? कैमरे के पीछे उनका ठाठ-बाठ, उनके आपसी विवाद और सुपरस्टारडम का दबाव कैसा होता है? इन तमाम अनसुने और अनदेखे पहलुओं से पर्दा उठाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'जियोहॉटस्टार' और 'कलर्स टीवी' ने हाथ मिलाया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास के इस सबसे बड़े रियलिटी शो का नाम रखा गया है 'Bhojpuri Bawaal.' शो की पहली झलक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी गई है जिसने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह और निरहुआ जैसे दिग्गजों के साथ-साथ बिहार के चर्चित राजनेता तेज प्रताप यादव भी अपना अलग अंदाज दिखाते नजर आएंगे.