लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Electricity Crisis: बलिया में बिजली संकट पर सियासत गरम, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अफसरों को लिखा सख्त पत्र, 24 घंटे सप्लाई की मांग तेज

Ballia Power Crisis News: बलिया में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जनता परेशान है. पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर नए उपकेंद्रों की स्थापना, जर्जर तार बदलने और कई गांवों में 18 से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है.

ADVERTISEMENT

Ballia Power Crisis
Ballia Power Crisis
social share
google news

Ballia Power Crisis News: बलिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौनी और ट्रिपिंग से जनता परेशान है, जिस पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अधीक्षण अभियंता को कड़ा पत्र लिखा है. उन्होंने नए 132/33 KV और 33/11 KV उपकेंद्रों की स्थापना, जर्जर तारों के बदलाव और कई गांवों में 18–24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.