लेटेस्ट न्यूज़

PM मोदी को अपशब्द कहे जाने पर घिरे अजय राय! बवाल मचने पर सामने आकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने दे डाली ये सफाई

UP Politics News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं. महोबा दौरे के दौरान कार में बैठते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Ajay Rai, PM Modi, Congress, BJP, controversial video, Mahoba, AI generated, UP politics
UP Congress Chief Ajay Rai (File Photo)
social share
Google CTA

UP Politics News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं. महोबा दौरे के दौरान कार में बैठते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि, विवाद बढ़ता देख अजय राय ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई भी पेश की है.