लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में सरकार से 25 लाख का मुआवजा मिलते ही प्रेमिका संग फरार हो गया पति, दर-दर भटक रहे हैं बीवी-बच्चा

ADVERTISEMENT

Jhansi News: झांसी के इमलिया गांव में जमीन अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी. आरोप है कि ₹25 लाख मुआवजा मिलने के बाद नीलष परिहार का व्यवहार बदल गया और वह परिवार से दूर हो गया.

social share
google news

Jhansi News: झांसी के इमलिया गांव में जमीन अधिग्रहण के बाद एक परिवार के टूटने की दर्दनाक कहानी सामने आई है. बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद परिवार को मुआवजे की राशि दी गई, जिससे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आ गया. इसी मुआवजे में नीलष परिहार को करीब ₹25 लाख का हिस्सा मिला, जिसके बाद उसके व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिला और पहले सामान्य जीवन जीने वाला यह परिवार धीरे-धीरे तनाव और तकरार की स्थिति में पहुंच गया.