लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में गंगा नदी में बियर पीते इस लड़के का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब होगा तगड़ा एक्शन

Beer in Ganga video: वाराणसी में गंगा घाट पर बियर पीते युवकों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. श्रद्धालुओं की आस्था आहत होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.आरोपी युवक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी के रूप में हुई है.

ADVERTISEMENT

picture Beer in Ganga video viral
picture Beer in Ganga video viral
social share
google news

Beer in Ganga video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर गहरी चोट पहुंचा रही हैं. हाल ही में रमजान के दौरान बीच गंगा में नाव पर बैठकर कुछ लोगों का बिरयानी खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें कुछ लोग गंगा में नहाते हुए बियर पीते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वाराणसी पुलिस ने इस आपत्तिजनक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है.