लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Drug Bust: फतेहगंज पश्चिमी में 72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 8.64 लाख की ड्रग्स बरामद

Bareilly News: बरेली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 8.64 लाख रुपये बताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरजू यादव कट के पास बने यात्री शेड पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से कुल 72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8.64 लाख रुपये बताई जा रही है.