UPPCS Result 2024: जैसे ही देखा रिजल्ट फौरन मंदिर पहुंच टेका माथा, नायब तहसीलदार बने आनंद राज की कहानी रुला देगी
UPPCS 2024 में सफल हुए आनंद राज की भावुक कहानी. भाई को खोने का दर्द और आर्थिक तंगी के बावजूद दूसरे प्रयास में बने नायब तहसीलदार. देखें संघर्ष से सफलता का सफर.
ADVERTISEMENT
जब संघर्ष की तपिश कुंदन बनकर निखरती है, तो सफलता की तस्वीर कुछ ऐसी ही भावुक होती है. 29 मार्च की देर रात जब यूपीपीएससी ने पीसीएस 2024 का परिणाम घोषित किया, तो नायब तहसीलदार की सूची में अपना नाम देख आनंद राज सबसे पहले हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां भगवान के चरणों में माथा टेककर वे फूट-फूट कर रो पड़े. उनके ये आंसू सिर्फ खुशी के नहीं थे, बल्कि उन अंधेरी रातों और कड़वी यादों के विदाई गीत थे जिन्होंने सालों तक उनका पीछा किया था. मंदिर में सिसकते आनंद की यह तस्वीर आज सोशल मीडिया पर हर उस युवा की प्रेरणा बन गई है जो अभावों के बीच बड़े सपने देखता है.