लेटेस्ट न्यूज़

IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा के रिसेप्शन में स्टेज पर पहुंची भारी भीड़, फिर ये हुआ

यूपी के दो IPS अधिकारियों केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की जोधपुर में हुई शाही शादी. राजस्थानी लुक में नजर आया पावर कपल. जानें गोरखपुर से शुरू हुई इस लव स्टोरी के बारे में.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. 29 मार्च को जोधपुर के ऐतिहासिक अजित भवन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाने के बाद, अगले दिन लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस समारोह में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं और नौकरशाहों का जमावड़ा लगा रहा.