UPPCS एक साथ क्रैक करने वालीं ननद-भाभी कौन हैं? कोई बनीं DySP तो कोई कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
Nanad-Bhabhi Selection UPPCS: प्रयागराज की ननद-भाभी की जोड़ी ने UPPCS 2024 में एक साथ सफलता पाकर इतिहास रच दिया है. बहू श्रेया शर्मा ने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखते हुए कमर्शियल टैक्स ऑफिसर का पद पाया. वहीं ननद आकृति शुक्ला का चयन डिप्टी एसपी (DySP) के रूप में हुआ.
ADVERTISEMENT

Nanad-Bhabhi Selection UPPCS
Nanad-Bhabhi Selection UPPCS: UPPCS की परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही प्रयागराज की एक ननद-भाभी की जोड़ी चर्चा में आ गई. दोनों ने साल 2024 में हुए UPPCS की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल करके हर किसी को चौंका दिया है. ननद-भाभी की जिस जोड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही उनका नाम आकृति और श्रेया है. ननद आकृति और भाभी श्रेया दोनों अफसर बनने का सपना देख रही थीं. लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि किस्मत दोनों की सफलता की कहानी एक साथ लिख रही है. फिलहाल दोनों की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है. हर कोई ननद-भाभी की इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है.