ग्रेटर नोएडा के पार्क में पिटबुल का महिला पर हमला, 10-15 मिनट तक नहीं छोड़ा हाथ, लगे 12 टांके
ADVERTISEMENT
ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में पालतू कुत्ते को घुमाने गई महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पिटबुल ने महिला के बाएं हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब 10 से 15 मिनट तक उसे नहीं छोड़ा.
Greater Noida Park Pitbull Attack: ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में पालतू कुत्ते को घुमाने गई महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पिटबुल ने महिला के बाएं हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब 10 से 15 मिनट तक उसे नहीं छोड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने काफी कोशिश के बाद महिला को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके हाथ में 12 टांके लगाए गए. घटना के बाद इलाके में पार्कों में कुत्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
