लेटेस्ट न्यूज़

लव मैरिज के 3 साल बाद अंकित कश्यप की हत्या, अमेठी में श्वेता यादव के घर वालों ने उसके पति को मारा, मां और चाचा समेत 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

अमेठी में लव मैरिज के करीब तीन साल बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. अंकित कश्यप ने श्वेता यादव से परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी की थी. दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे और जातीय मतभेद को लेकर भी विवाद बना हुआ था.

social share
Google CTA

Amethi Murder Case: अमेठी में लव मैरिज के करीब तीन साल बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. अंकित कश्यप ने श्वेता यादव से परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी की थी. दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे और जातीय मतभेद को लेकर भी विवाद बना हुआ था. आरोप है कि इसी पारिवारिक रंजिश के चलते अंकित पर धारदार हथियार से हमला किया गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में लड़की के चाचा और मां समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.