लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Gold Silver Rate: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल; रायबरेली के सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा

Raebareli Gold Silver Rate 4 August 2026: रायबरेली के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव स्थिर रहे, जबकि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बावजूद इसके बाजार में ग्राहकों की कमी से कारोबार सुस्त रहा. व्यापारियों को अब त्योहारों और सहालग के सीजन से बिक्री बढ़ने और बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

 सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल; रायबरेली के सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा
सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल; रायबरेली के सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा
social share
Google CTA

Raebareli Gold Silver Rate 4 August 2026: स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव को लेकर मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही, वहीं चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इसके बावजूद दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.