Raebareli News: पांच ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों के जेवरात ले गए नकाबपोश बदमाश
Raebareli Crime News: रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है.
ADVERTISEMENT

पांच ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों के जेवरात ले गए नकाबपोश बदमाश
Raebareli Crime News: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. बदमाश दुकानों के शटर काटकर अंदर दाखिल हुए और तिजोरियों व शोकेस को खंगालकर करीब दो किलो सोने समेत चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. वारदात के दौरान बदमाशों के हाथों में असलहे भी नजर आए.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
