लेटेस्ट न्यूज़

बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना मलिक की पूरी कहानी जानिए, क्यों इनके प्रिय हैं भोले बाबा?

ADVERTISEMENT

Tamanna Malik Sambhal: संभल की तमन्ना मलिक की अनोखी शिव भक्ति! बुर्का पहनकर हरिद्वार से लाईं कांवड़. जानिए उनके पति अमन त्यागी और इस वायरल यात्रा के पीछे की असली कहानी.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली तमन्ना मलिक इन दिनों सोशल मीडिया और समाचारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनकी कांवड़ यात्रा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तमन्ना मलिक ने बुर्का पहन माथे पर तिलक और हाथों में गंगाजल लेकर हरिद्वार से संभल तक की पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की है. वह हरिद्वार से जल लेकर आ रही हैं और इसे संभल के एक शिव मंदिर में चढ़ाएंगी. 

तमन्ना का कहना है कि उन्हें भगवान शिव (भोले बाबा) बहुत पसंद हैं और उनकी आंतरिक इच्छा थी कि वे भी अन्य शिव भक्तों की तरह कांवड़ लाएं. उन्होंने बताया कि वे मुस्लिम समाज से आती हैं, लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले अमन त्यागी नाम के युवक से शादी की है और अब वे अपने पति के साथ रहती हैं.

इस यात्रा में उनके पति अमन त्यागी भी उनके साथ मौजूद हैं. तमन्ना मलिक के साथ संभल के लगभग 100 से अधिक शिव भक्त भी कांवड़ लेकर चल रहे हैं. बिजनौर के नूरपुर और अन्य कस्बों में हिंदू संगठनों के लोगों ने उन पर फूलों की बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया. महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी ली और एक मंदिर में उन्हें आराम करने के लिए भी आमंत्रित किया. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और स्थानीय संगठन उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. तमन्ना की यह यात्रा धार्मिक सद्भाव और उनकी व्यक्तिगत आस्था का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रही है.